टिहरी में यमुना तट पर हुआ श्यामा देवी का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

टिहरी: दिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का सोमवार को टिहरी जिले के नैनबाग स्थित पैतृक गांव चिलामू में यमुना नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनका बीते दिन दिल्ली में निधन हो गया था।

 

अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शोक के चलते नैनबाग और सुमन क्यारी बाजार पूरी तरह बंद रहे।

 

प्रधान नैनबाग मनीष चौहान ने कहा कि कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का निधन हुआ था और अब उनकी माता श्यामा देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने कहा कि जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *