उत्तराखंड में मौसम रहेगा शुष्क, देहरादून समेत छह जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है, लेकिन पहाड़ी इलाकों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर के कारण ठंड का असर बना हुआ है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार 13 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। वहीं देहरादून समेत छह जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के चलते सुबह के समय दृश्यता कम हो सकती है।

इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार के साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। लोगों को सुबह-शाम वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

आने वाले दिनों की बात करें तो 16 जनवरी तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 17 और 18 जनवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *