दूल्हे को महिला ने पीटा चप्पलों से, बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात

उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में एक शादी हो रही थी, जिस दौरान एक महिला शादी के बीच आती है और अचानक से दूल्हे को चप्पलों से पीटना शुरू कर देती है, महिला की ऐसी हरकतें देख सब उसको पहले पागल समझते हैं लेकिन जब बाद में महिला के बारे में पता चलता है तो, दुल्हन ने खुद शादी करने से इनकार कर दिया और वापस घर लौट गई।

 

जालौन के उरई रोड स्थित आशीर्वाद होटल में रविवार की सुबह शादी समारोह चल रहा था,तभी एक महिला हंगामा करते हुए आती है और दूल्हे को चप्पलों से पीटना शुरू कर देती है। महिला के साथ एक छोटा बच्चा भी था।

 

होटल आशीर्वाद में रविवार की सुबह शादी समारोह चल रहा होता है। ये शादी कस्बे के गोखले नगर के रहने वाले प्रभुदायल सोहाने के बेटे प्रभाकर गुप्ता की होती है जिसके शादी बरुआसागर के गांव में तय हुई थी।

10 मई शादी के दिन करीब 9 बजे कलेवा की रसम के दौरान एक महिला जिसका नाम नेहा था, वो आती है और दूल्हे को चप्पलों से पीटना शुरू कर देती है। महिला खुद को प्रभाकर की पहली पत्नी होने का दावा करने लगती है साथ ही बताती है कि प्रभाकर के घरवालों ने उसके साथ मार पीट भी करी और घर से बाहर निकाल दिया ताकि वो दूसरी शादी कर सकें और दुल्हन पक्ष को प्रभाकर की पहली शादी का पता न चल सके।

 

इतना सुन दुल्हन पक्ष ने दुल्हन को विदा करने से मना कर दिया, जिसके बाद पंचायत बिठाई गई और तय किया गया कि प्रभाकर के घरवालों को दान दहेज का खर्चा वापस देना पड़ेगा और ये शादी नहीं होगी।

 

शादी टूटने के बाद नेहा कोतवाली पुलिस के पास जाती है और शिकायत दर्ज करवाती है।

नेहा प्रजापति ने बताया कि वो पिछले 8 साल से प्रभाकर के साथ रह रही थी उनके दो बच्चे भी हैं। जिनके स्कूल में पिता के नाम पर प्रभाकर का नाम दर्ज है।

साथ ही बता दे कि प्रभाकर अपनी पहली पत्नी से छुपा कर दूसरी शादी कर रहा था जिसकी खबर नेहा को घर की सजावट देख कर मिली।

शादी का पता चलते ही नेहा होटल में पहुंचती है और प्रभाकर को चप्पलों से पीटना शुरू कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *