देहरादून में लगाए जाएंगे तेज आवाज वाले सायरन, लाखों का बजट हुआ जारी 

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तराखंड: भारत में कई जगहों समेत राजधानी देहरादून में भी 7 मई को मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया था। मॉक ड्रिल के दौरान पाया गया कि देहरादून में लगाए गए सायरन की आवाज काफी कम है। जिसके बाद डीएम ने तेज आवाज वाले सायरन लगवाने के आदेश जारी किए।

 

देहरादून में आयोजित हुई 7 मई को मॉक ड्रिल के दौरान पाया गया कि सायरन की आवाज काफी कम है,जिसके बाद डीएम सविन बंसल ने बताया कि देहरादून में तेज आवाज वाले 15 इलेक्ट्रॉनिक सायरन लगाए जाएंगे जिनके लिए 25 लाख तक का बजट जारी किया गया है, जिससे जल्द ही दून में तेज आवाज वाले सायरन लग जाएंगे। साथ ही बताया कि ये सायरन ना केवल हवाई आपदा के लिए होगे बल्कि आपातकालीन स्थिति में भी लोगो को जागरूक करने के कम आयेंगे।

 

 

शनिवार में हुई बैठक में डीएम बंसल ने बताया कि शहर की जरूरत के हिसाब से 15 तेज आवाज वाले इलेक्ट्रॉनिक सायरन लगाए जाएंगे। ये सायरन पुलिस चौकी में लगेंगे ,जिसमें से 10 सायरन की आवाज 8 Km तक जाएगी ,और बाकी 5 सायरन की आवाज 16 km तक जाएगी।

 

डीएम ने बताया सायरन लगाने का बजट अनटाइड फंड से दिया जाएगा।सारे सायरन को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा ताकि सारे सायरन एक साथ बज सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *