ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, निशाने पर संदिग्ध।

Tha Jag Samachar

Operation sindoor: भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य में सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। राज्य के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बताया कि वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस विभाग की सभी इकाइयों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

operation sindoor uttarakhand high alert

वहीं ऑपरेशन सिंदूर के बीच उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी कड़ी कर दी है। विशेष रूप से चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा बढ़ाने के लिए उत्तराखंड को पैरा मिलिट्री की 15 कंपनियां मिल चुकी हैं। सचिव गृह शैलेश बगौली ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों को नए सिरे से चिन्हित कर वहां निगरानी और चौकसी कड़ी करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

 

राज्य भर में सत्यापन अभियानः

 

राज्य पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें होटलों, धर्मशालाओं, किराए के मकानों और सीमावर्ती इलाकों में ठहरे व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है। स्थानीय थानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे असामाजिक या संदिग्ध तत्वों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

अंतराष्ट्रीय बॉर्डर पर बढ़े तनाव के बीच हरिद्वार पुलिस ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जहां आज पुलिस के जवानों ने परेड/बलवा ड्रिल कर अभ्यास किया तो वहीं कप्तान ने भी अपने जवानों की फिटनेस परखी। इस ड्रिल में जनपद के सभी अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे

Uttarakhand hospitals on high alert amid border tensions; 12,000 beds, ICUs ready

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत विशेष प्रबंधः

 

चारधाम यात्रा को देखते हुए राज्य पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ, एटीएस गुलदार और केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की टीमें संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गई हैं। तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कताः

 

भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। सशस्त्र सीमा बल (SSB) के साथ संयुक्त गश्त बढ़ा दी गई है ताकि सीमा पार से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानीः

 

सोशल मीडिया पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस महानिदेशक ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर संयम और जिम्मेदारी के साथ पोस्ट करें। अफवाह या भ्रामक जानकारी साझा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *