सोशल मीडिया पर छा रहा है इस दूल्हे का जलवा, इसकी वजह ना तो कोई रिसेप्शन है ना तो ग्रैंड शादी, इस तोहफे ने सबको कर दिया हैरान

Rajasthan: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है इस वीडियो की शुरुआत में आम शादियों की तरह दुल्हन सज धज के बैठी रहती है अपने दूल्हे के साथ और दुल्हा आस पास के लोगों से गोल चक्र में घिरा हुआ रहता है। वीडियो में आगे जाके पता चलता है कि दूल्हे के मामा ने दूल्हे को तोहफे में 21 करोड़ तक का मायरा दिया, जिसे देख सब चौंक गए।

 

भारत में कई जगह पर मामा भात की रसम निभाई जाती है वहीं राजस्थान के नागौर जिले के झाड़ेली गांव की शादी की इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया जब पोटलिया परिवार के भाइयों ने (मामा), अपने भांजे श्रेयांश को रसम में मायरा भरा जिसकी कीमत 21करोड़ 11 लाख रूपये तक थी। तोहफे के समान की कीमत सुन लोग हैरान रह गए जिस कारण सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो खूब वायरल हो रही है और कई लोग कमेंट कर के इसकी तारीफ भी कर रहे हैं तो कुछ निंदा भी कर रहे हैं।

 

कमेंट्स कर यूजर्स ने लिखा 

कुछ लोगों ने वीडियो देख कर लिखा कि इतने पैसों में तो लड़की पूरी दुनिया घूम लेती या अपना बिजनेस भी खोल सकती थी, दूसरे ने लिखा क्या जरूरत थी इतना दिखावा करने की, तो एक यूजर ने लिखा कि ये कोई दिखावा नहीं है बल्कि भारत की एक पारंपरिक भात रसम का हिस्सा है जिसमें दुल्हन का मामा शादी में दूल्हे को कई चीजें देता है।

 

 

15 किलो चांदी और 210 बीघा जमीन 

झाड़ेली गांव के पोटलिया परिवार के भंवरलाल पोटलिया, रामचंद्र पोटलिया, सुरेश पोटलिया और डॉ. करण पोटलिया ने अपनी बहन के बेटे श्रेयांश की शादी में 1.51 करोड़ रुपये नकद जो चार सूटकेस में भरकर नकदी दी गई। 1 किलो सोना और 15 किलो चांदी, 210 बीघा जमीन, पेट्रोल पंप और अजमेर में एक फ्लैट इसके साथ ही मामा लोगों ने फोर-व्हीलर कार भी अपने भांजे को गिफ्ट की।

इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर आधारित है The Jag Samachar किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *