शादी में डांस और गाना बजाने के कारण आपस में हुआ विवाद,बिना दुल्हन लिए वापस लौटी बारात 

 

फिरोजाबाद: सात फेरो से पहले ही टूटी शादी, डीजे पर गाना बजाने और डांस करने के कारण आपस में भिड़ा दुल्हन पक्ष और बाराती,बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई बारात।

 

ये मामला फिरोजाबाद में स्थित थाना मख्खनपुर क्षेत्र का है जहां बुधवार की रात हो रही शादी में बवाल मच गया सिर्फ डीजे पर गाना बजाने और नाचने के कारण। ये विवाद इतना बढ़ गया कि बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। पुलिस ने इस विवाद में 6 लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

 

बुधवार की रात थाना टूंडल के नगला गोला के निवासी रामबाबू लोधी के बेटे अमन की शादी मक्खनपुर के नगला निवासी युवती से हो रही थी। बारात अपने समय पर गेस्ट हाउस पहुंची और पूजा व सम्मान के साथ बारात का स्वागत भी कर गया लेकिन इसी दौरान डीजे पर एक युवती डांस कर रही थी की तभी दुल्हा पक्ष के एक युवक ने युवती को डांस करने के लिए पैसे दिए। लड़की पक्ष को ये हरकत पसंद नहीं आई और इसे छेड़छाड़ मानकर युवक की पिटाई कर दी।

 

विवाद में पीटने वाला युवक दूल्हे का भांजा था। अपने भांजे को पीट ता देख दुल्हा नाराज़ हो गया और शादी से इनकार कर दिया।पीटने के कारण युवक घायल हो गया जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया।

 

दूल्हे के शादी से इनकार करने के बाद बारात बिना दुल्हन लिए वापस लौट गई। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग 6 लोगों को हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकार मिलने के बाद अभी कोई शिकायत पत्र नहीं मिला है, शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *