हेली सर्विस के नाम पर हुई ठगी, श्रद्धालुओं से ठगे हजारों रुपए, पुलिस में कराया मुकदमा दर्ज 

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

रुद्रप्रयाग: हेली सर्विस वापस से संचालित होने के बाद से साइबर ठगों का लोगो को झूठी बुकिंग करके फसाने का काम वापस शुरू हो गया है, ऐसा ही मामला गुप्तकाशी से सामने आया जहां आंध्र प्रदेश के कुछ यात्री हेलीकॉप्टर की टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी का शिकार हो गए,तीस हजार रुपए प्रति व्यक्ति देने के बाद भी नहीं कर पाए दर्शन।

 

आंध्र प्रदेश से पेंटा रत्नागर चार धाम यात्रा के लिए गुप्तकाशी पहुंचे थे ,जहां हेलिकॉप्टर बुकिंग के नाम पर उनसे 30 हजार रुपए ठग लिए गए।ठगी का शिकार होने के बाद पीड़िता ने गुप्तकाशी थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया।

पीड़िता ने बताया कि उनका ग्रुप आंध्र प्रदेश से चार धाम यात्रा के लिए एक ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से रवाना हुए थे। जिसमें एजेंसी ने 15 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए भी लिए गए थे। लेकिन जब वो गुप्तकाशी पहुंचे तो वहां उनसे ट्रैवल एजेंसी के संचालकों ने 30 हजार रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से अतिरिक्त हेलिकॉप्टर के टिकट बुकिंग की डिमांड रखी । जिसके बाद सभी ने अलग अलग नंबर पर टिकट के पैसे भेजे थे। जिसके बाद सारे लोग सोमवार को चार धाम रवाना होने के लिए जब तैयार होकर आए तो कोई हेलीकॉप्टर टिकट नहीं दिया गया।

जिसके बाद पीड़ित ने गुप्तकाशी थाने में ठगी का मामला दर्ज करवाया , शिकायत के अनुसार ये मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4)61 में दर्ज हुआ।

 

मुकदमा दर्ज होने के बाद मनीष कुमार निवासी पहाड़गंज (दिल्ली), पोटनोरू रामाराव पुत्र जगन्नाथ निवासी गांधीनगर, पारालाकेमुन्दी, गजपति (ओडिशा), आशीष निवासी 12 ए सरस्वती मार्ग करोलबाग मालिक सहारा टूर एंड ट्रैवल्स दिल्ली के खिलाफ कार्यवाही करी जाएगी।इसके समेत कई अज्ञात हेली सर्विस के खिलाफ पुलिस जांच में जुट गई है।

 

ऑफिशियल वेबसाइट से ही कराए बुकिंग

 

अगर कोई श्रद्धालु हेली सर्विस की बुकिंग करवाना चाहता है तो सिर्फ IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in से ही बुकिंग करवाए, इसके अतिरिक्त अगर कोई व्यक्ति कही ओर से बुकिंग करवाता है तो वह ठगी का शिकार हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *