उत्तराखंड में जल्द लागू होगी देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना, कैबिनेट में आएगा एक्ट

देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना लागू की जाएगी। इसके लिए नियोजन विभाग की ओर से एक विशेष कानून (एक्ट) तैयार किया जा रहा है, जिसे फरवरी में कैबिनेट में लाया जाएगा। इसके बाद मार्च में गैरसैंण में होने वाले बजट सत्र के दौरान इसे विधानसभा में पेश किया जाएगा।

इस योजना को लागू करने का निर्णय नवंबर 2025 में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया था। योजना का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक आसानी से पहुंचाना है। इसके लिए हरियाणा की तर्ज पर परिवार पहचान पत्र बनाया जाएगा।

नियोजन विभाग ने योजना के लिए अलग प्रकोष्ठ और ऑनलाइन पोर्टल भी तैयार कर लिया है। प्रमुख सचिव नियोजन आर. मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि एक्ट पास होते ही योजना को कानूनी रूप से लागू कर दिया जाएगा। संभावना है कि मार्च 2026 से योजना पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *