सास को लेकर भागा दामाद, ससुर को फोन कर के बोला ” अब तुम इनको भूल जाओ”

MDDA Advertisement

उत्तरप्रदेश: उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां होने वाला दामाद अपनी सास के साथ ,घर में रखे कैश और गहनों को लेकर फरार हो गया। सास ने अपनी बेटी के होने वाले पति के साथ प्रेम संबंध बनाए और शादी के कुछ दिन पहले सोना चांदी और घर में रखे कैश को लेकर दामाद के साथ भाग गई। ससुर ने फोन करके पूछा तो दामाद ने कहा अब तुम इनको भूल जाओ।

ये हैरान करने वाला मामला 9 अप्रैल को सामने आया जब मां अपनी बेटी के होने वाले पति के साथ शादी के कुछ दिन पहले ही घर में रखे कैश,सोना चांदी सब लेकर फरार हो गई। ये घटना अलीगढ़ में स्थित मडराक पुलिस स्टेशन इलाके की है। जहां मां ने अपने दामाद के संग प्रेम संबंध बनाए और शादी के कुछ दिन पहले ही घर में रखे कैश सोना चांदी लेकर भाग गई। घरवालों ने जब घर की जांच करी तो पता चला कि करीब 3.5 लाख नकद और करीब 5 लाख रुपए तक के सोने चांदी के जेवर चोरी हो चुके थे।

 

जानकारी के अनुसार सास और दामाद का प्रेम संबंध तब शुरू हुआ जब दामाद सास के घर आता था शादी की तैयारियों के बहाने से,बेटी और दामाद की शादी 16 अप्रैल को होने वाली थी। इसी बीच कुछ समय पहले दामाद ने अपनी सास को महंगा स्मार्ट फोन भी गिफ्ट किया था जिसके जरिए दोनों रात रात भर बातें करते थे। शादी की तैयारियों के दौरान दामाद ने बोला कि वह अपनी सास के साथ शादी की खरीदी करने जा रहा है जिसके बाद दोनों पैसों और गहनों के साथ फरार हो गए और फोन भी बंद कर दिए।

 

घंटों तक करता था सास से बातें

महिला के पति जितेंद्र ने बताया कि “वह बेंगलूरु में काम के सिलसिले से अक्सर महीने में एक दो बार बेंगलुरु जाते हैं। एक दिन जब वह बेंगलुरू से घर आए तो देखा कि उनकी पत्नी और बेटी दामाद के साथ बहुत बातें कर रही थीं और बाद में पता चला कि दामाद उनकी पत्नी से दिन के 20 घंटे से भी ज्यादा फोन पर बातें करता था और मेरी बेटी से नहीं।”

 

लाखों पैसे और गहने लेकर हुए सास और दामाद फरार

सास और दामाद के भाग जाने के बाद पति जितेंद्र ने जब घर की तिजोरी देखी तो उसमें से करीब 3.5 लाख कैश और 5 लाख तक के सोने और चांदी के जेवर गायब थे। जो की सास और दामाद अपने साथ ले गए।

जिसके बाद घरवालों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया और दोनों की तलाश जारी है। पुलिस दोनों के मोबाइल लोकेशन भी ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

 

दामाद ने फोन कर के ससुर को दी धमकी

पति जितेंद्र ने बताया कि जब उन्होंने होने वाले दामाद को फोन किया तो पहले उसने साफ मन कर दिया कि वह दोनों साथ नहीं है लेकिन बाद में स्वीकार करने के बाद हड़काने लगा और कहा कि वो मेरे साथ है, तुम उसके साथ 20 साल रह लिए अब उसे भूल जाओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *