रामनगर: उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां नौ वर्षीय बालक अनस की साँप के डसने से मौत हो गई। मामला इतना असामान्य था कि कोबरा जूते के डिब्बे में तख्त के नीचे छिप कर बैठा हुआ मिला।
घटना की जानकारी
देर शाम घर पर खेल रहे अनस का पैर तख्त के नीचे रखे जूते के डिब्बे पर पड़ा।अनस को लगा कि किसी कीड़े ने काटा है। वह तुरंत मां के पास पहुंचा और दर्द की शिकायत की।पड़ोसियों ने देखा कि टांग से खून बह रहा था, तब जाकर किसी ने देखा कि उसे डसने वाला कोई कीड़ा नहीं सांप था।
परिजन उसे तुरंत रामनगर के बाजपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-वेनम इंजेक्शन दिया गया और बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया।
इलाज और सांप की पहचान
बाजपुर अस्पताल पहुंचने पर अनस को मृत घोषित कर दिया गया।
डॉक्टर तौहीब ने बताया कि अनस की टांग पर दो से तीन जगह साँप के डसने के निशान थे।
सेव द स्नेक सोसाइटी के सदस्य अर्जुन कश्यप ने पुष्टि की कि पकड़ा गया साँप कोबरा प्रजाति का था।
परिवार में मचा कोहराम:
घटनास्थल पर कोबरा को देखकर सभी दंग रह गए।
परिजनों में भारी शोक की लहर दौड़ गई और पूरे इलाके में गम की छाया फैल गई।