उत्तराखंड में covid को लेकर सिस्टम हुआ अलर्ट, बाहरी राज्य से आने वाले लोगों को करानी होगी कोविड की जांच 

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तराखंड: इस समय उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरो शोरो से चल रही है जिस कारण दुनिया के कोने कोने से लोग दर्शन के लिए उत्तराखंड आ रहे हैं इतना ही नहीं अब उत्तराखंड में पर्यटकों का सीजन भी शुरू हो चुका है जिस कारण भीड़ बढ़ते ही जारी है, जिसके बाद सिस्टम ने कविड से बचने के लिए आने वाले सभी बाहरी लोगों की कोविड जांच शुरू करने के आदेश दिए हैं।

 

देश के कई राज्यों में कोविड वायरस से संक्रमित लोगों की गिनती बढ़ते ही जा रही है, और पाया गया है कि सबसे ज्यादा आने वाले चारधाम यात्रा में इन्हीं राज्यों के निवासी हैं जिस कारण कोविड की जांच करवाना आवश्यक हो गया है ताकि प्रदेश में वायरस ना फैले।

 

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र व एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम की तरफ से कोविड से बचने के लिए प्रदेश को निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए हैं, साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को कोरोना से सतर्क रहने की सलाह दी है।

 

इन राज्यों में बढ़ते जा रहे हैं covid के मरीज

 

जानकारी के अनुसार पिछले एक हफ्ते से महाराष्ट्र, केरल, और तमिलनाडु में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और पाया गया है कि चारधाम में सबसे अधिक आने वाले श्रद्धालु इन्हीं राज्यों के है। जिस कारण प्रशाशन को स्वास्थ्य सुरक्षा को ओर कड़ा बनाना पड़ेगा।

 

सचिव स्वास्थ्य डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि कोविड प्रबंधन और रोकने के लिए सभी सीएमओ को राज्य की निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश दिए गए हैं।

 

हालांकि प्रदेश में सभी सामान्य स्थिति है और करीब दो लोग कोविड संक्रमित के पाए गए हैं लेकिन कोविड संक्रमण रोकने के लिए सतर्कता जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *