Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

राजनाथ सिंह ने करी धामी की खूब तारीफ, कहा—‘धुरंधर धामी’ के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा उत्तराखंड

हल्द्वानी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की खुलकर सराहना करते हुए उन्हें ‘धुरंधर धामी’ बताया। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और सरकार पर उन्हें गर्व व पूरा विश्वास है।

उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में हल्द्वानी मेंआयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने पहले ही भरोसा जताया था कि धामी के नेतृत्व में भाजपा को जीत मिलेगी और वही हुआ। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने धामी को ‘धाकड़ धामी’ कहा था, लेकिन अब उनके काम को देखते हुए उन्हें ‘धुरंधर धामी’ कहना ज्यादा उपयुक्त है।

रक्षा मंत्री ने अपने पुराने राजनीतिक अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जब वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, उसी दौरान उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं बल्कि आस्था, आध्यात्मिकता और संस्कृति की पवित्र भूमि है, जिसे देवभूमि के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कुछ समय के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर भी मिला था, जिससे उनका इस राज्य से विशेष लगाव है।

अपने संबोधन में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया संकट के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत ने मजबूती से अपनी स्थिति बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का स्पष्ट मानना है कि युद्ध का समाधान युद्ध नहीं, बल्कि संवाद और कूटनीति से ही संभव है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए भारत को ऊर्जा और खाद्य संकट का सामना करना पड़ सकता था, लेकिन प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण देश अब तक इन चुनौतियों से सुरक्षित रहा है।

उन्होंने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की आवाज को गंभीरता से सुना जाता है, जो देश की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *