अमित शाह के दौरे से पहले प्रशासन सतर्क, सीएम ने तैयारियों को लेकर दिए सख्त निर्देश

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

हरिद्वार: पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 मार्च को हरिद्वार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

उच्चस्तरीय बैठक में तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने शासकीय आवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

सुरक्षा और यातायात पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने, यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने और पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए।

श्रद्धालुओं को न हो असुविधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में कार्यक्रम के दौरान आमजन और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

जनसुविधाओं पर जोर

कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी बल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *