Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दूसरा बैलीब्रिज शुरू, जाम से मिलेगी राहत

देहरादून। मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट शिव मंदिर के निकट निर्मित दूसरे अस्थायी बैलीब्रिज का शुक्रवार देर रात कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण के बाद पुल को आवागमन के लिए खोल दिया गया।

मंत्री ने कहा कि पर्यटन सीजन में मसूरी-देहरादून मार्ग पर यातायात का दबाव काफी बढ़ जाता है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। स्थायी पुल के निर्माण तक राहत देने के उद्देश्य से इस अस्थायी बैलीब्रिज का निर्माण कराया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग की टीम की समयबद्ध कार्य पूरा करने पर सराहना की।

गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार जनता की सुविधा के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए बैलीब्रिज से यातायात सुचारू होगा और क्षेत्रवासियों व पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

उद्घाटन अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *