चारधाम यात्रा अपडेट: चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली शटल सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी। IRCTC की ओर से बुकिंग पोर्टल शाम 6 बजे खोल दिया जाएगा।
पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट की बुकिंग की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का संचालन 22 अप्रैल से शुरू किया जाएगा। गुप्तकाशी, सिरसी व फाटा हेलिपैड से शटल सेवाएं संचालित होंगी।
आईआरसीटीसी ने ऑनलाइन बुकिंग के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 अप्रैल को शाम छह बजे बुकिंग पोर्टल खोल दिया जाएगा।
पहले चरण के स्लॉट में 22 अप्रैल से 15 जून की यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग होगी।
उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग सिर्फ आईआरसीटीसी के पोर्टल https://heliyatra.irctc.co.in� से होगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर टिकट बुक का प्रलोभन देने वाली किसी भी वेबसाइट या लिंक पर भरोसा न करें।