उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, आज रात से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश-बर्फबारी के आसार

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तराखंड मौसम जानकारी । मौसम विभाग ने 15 अप्रैल की रात से एक नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना जताई है। इसके चलते इस पूरे सप्ताह उत्तराखंड के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश, आंधी-तूफान और बर्फबारी हो सकती है।

विभाग के अनुमान के अनुसार 15 अप्रैल को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 16 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान और 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी 20 अप्रैल तक जारी रह सकती है।

बर्फबारी से गंगोत्री और यमुनोत्री कपाट खुलने पर असर

मौसम में आए इस बदलाव से जहां गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, वहीं यह उस समय हो रहा है जब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलने वाले हैं। प्रशासन पहले से ही केदारनाथ में लगभग चार फीट बर्फ और यमुनोत्री में हाल की बर्फबारी से निपटने में जुटा है। ताजा बर्फबारी से बर्फ हटाने का काम और धीमा हो सकता है तथा तीर्थयात्रियों के लिए ट्रैकिंग मार्गों को सुरक्षित बनाना और चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

किस दिन कहां होगी बारिश और बर्फबारी

15 अप्रैल (बुधवार): पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

16 अप्रैल (गुरुवार): उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बहुत हल्की वर्षा या बर्फबारी (3800 मीटर से ऊपर) की संभावना, बाकी जिलों में मौसम शुष्क।

17 अप्रैल (शुक्रवार): उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा, गरज-चमक के साथ बारिश व बर्फबारी (3800 मीटर से ऊपर), बाकी जिले शुष्क।

18 अप्रैल (शनिवार): उपरोक्त 5 जिलों में हल्की वर्षा व बर्फबारी की संभावना, अन्य जिलों में मौसम शुष्क।

19 अप्रैल (रविवार): उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ वर्षा व बर्फबारी, बाकी जिले शुष्क।

20 अप्रैल (सोमवार): उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बहुत हल्की से हल्की वर्षा, गरज-चमक के साथ बारिश व बर्फबारी, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मैदानी इलाकों में बढ़ेगा तापमान

एक ओर पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से ठंड बढ़ेगी, वहीं मैदानी जिलों हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में अगले 4–5 दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। देहरादून में 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि 17 अप्रैल को संभावित बारिश के बाद हल्की गिरावट आ सकती है।

तापमान का हाल

पिछले दिनों के मौसम में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में सामान्य से थोड़ा कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान मैदानी क्षेत्रों में सामान्य से काफी कम और पहाड़ी क्षेत्रों में थोड़ा कम रहा।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस पंतनगर (ऊधम सिंह नगर) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस मुक्तेश्वर (नैनीताल) में रिकॉर्ड हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *