उत्तराखंड में बारिश होगी तेज,  कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी;मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह

MDDA Advertisement

उत्तराखंड मौसम: उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों में मानसून और सक्रिय होने वाला है। मौसम विभाग ने 1 जुलाई तक राज्य के अधिकांश पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। वहीं 29 और 30 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, 28 जून तक राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ इलाकों में भी बारिश हो सकती है। 29 जून को पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि अन्य पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश जारी रहेगी।

 

30 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने लोगों से खराब मौसम के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

देहरादून में बदला मौसम

 

शुक्रवार को राजधानी देहरादून में दिनभर तेज धूप और उमस के बाद शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। बंजारावाला, हरिद्वार बाईपास, लाडपुर और रायपुर रोड क्षेत्र में तेज बारिश दर्ज की गई, जबकि परेड ग्राउंड के आसपास केवल हल्की बूंदाबांदी हुई। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया।

 

मानसून से पहले पर्वतीय क्षेत्रों में राशन की व्यवस्था

 

मानसून को देखते हुए नैनीताल जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में खाद्य आपूर्ति विभाग ने तीन महीने का राशन पहले ही पहुंचा दिया है। ओखलकांडा, सरना, बेतालघाट और मझेड़ा के सरकारी गोदामों में जुलाई, अगस्त और सितंबर के लिए गेहूं और चावल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने बताया कि पहली जुलाई से उपभोक्ताओं को तीन माह का राशन वितरित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *