अजय हुड्डा के नाम पर होली इवेंट में धोखाधड़ी, आयोजकों पर टिकट बेचकर गायक न लाने का आरोप, मामला दर्ज

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून : देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित नीरजा ग्रीन्स फार्म हाउस में 4 मार्च 2026 को आयोजित होली महोत्सव विवादित बन गया। इस कार्यक्रम के प्रचार में दावा किया गया था कि हरियाणवी गायक अजय हुड्डा लाइव परफॉर्म करेंगे। इसके आधार पर 2,000 से 5,000 रुपये तक के टिकट बेचे गए और हजारों युवाओं ने इस इवेंट में भाग लेने के लिए पैसा खर्च किया।

लेकिन मौके पर हंगामा तब मचा जब गायक अजय हुड्डा कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। लोगों को यह जानकारी मिलने के बाद उपस्थित दर्शकों में भारी आक्रोश फैल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इवेंट स्थल पर तनाव बढ़ने के कारण मारपीट और हंगामे की स्थिति बन गई।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि आयोजकों ने टिकटों के नाम पर जनता से पैसा वसूल कर धोखाधड़ी की और कार्यक्रम स्थल पर खुलेआम हुक्का और शराब परोसी जा रही थी। इस वजह से “देवभूमि” की मर्यादा पर सवाल उठे।

घटना के बाद पीड़ितों और उपस्थित लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना नेहरू कॉलोनी के अधिकारियों ने बताया कि इवेंट आयोजकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

स्थानीय लोग और युवाओं ने मांग की है कि आयोजकों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और टिकटों की ठगी के लिए उन्हें सख्त सजा दी जाए। इस घटना ने इस तरह के बड़े इवेंट्स में सुरक्षा और निगरानी के सवाल भी उठा दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *