Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह पहुंचे पौड़ी, कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में करेंगे शिरकत

पौड़ी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) आज जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचे। हैलीपैड पर पहुंचने पर पुलिस ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। विधायक राजकुमार पोरी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया।

सूत्रों के अनुसार, शनिवार को पौड़ी के कृषि और औद्यानिकी विश्वविद्यालय भरसार के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल शिरकत करेंगे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वे पौड़ी के सर्किट हाउस पहुंचे।

राज्यपाल ने कार्यक्रम से पहले बाल विकास, उद्योग विभाग और रीप परियोजना की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इसके बाद दोपहर में उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *