यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित, जानिए कब से होंगे दर्शन शुरू

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव यमुनोत्री धाम के कपाट उद्घाटन का शुभ मुहूर्त घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को यमुना जयंती के पावन अवसर पर मंदिर समिति के तीर्थपुरोहितों ने पंचांग गणना के बाद तिथि तय की।

अक्षय तृतीया पर खुलेंगे कपाट

निर्धारित मुहूर्त के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कृतिका नक्षत्र, कर्क लग्न और आयुष्मान योग में मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

खरसाली से रवाना होगी मां यमुना की डोली

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुनील उनियाल के अनुसार, मां यमुना की उत्सव डोली 19 अप्रैल की सुबह 8:45 बजे शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

शनि देव की डोली भी रहेगी साथ

परंपरा के अनुसार, मां यमुना के भाई शनि देव की डोली भी साथ चलेगी और धाम तक उनका साथ निभाएगी।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा उद्घाटन

कपाट उद्घाटन के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला जाएगा। इस मौके पर मुख्य पुजारी पंकज उनियाल सहित मंदिर समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *