जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

देहरादून। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बृहस्पतिवार देर रात जारी तबादला सूची में कुल 13 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के ट्रांसफर किए गए हैं। इनमें दो थानों के प्रभारी भी शामिल हैं।

तबादला आदेश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल की ओर से जारी किए गए। आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से सभी अधिकारियों को नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की पहल

पुलिस विभाग के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है। माना जा रहा है कि इससे जिले में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *