देहरादून स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा गरीब युवतियों को देता था मोटी रकम कमाने का लालच।

देहरादून पुलिस ने चकराता रोड पर स्थित एक स्पा सेंटर में छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने स्पा सेंटर के मालिक संचालक और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है साथ ही आठ युवतियों को मुक्त कराया।

राजधानी देहरादून में स्थित नेचर टू स्पा एंड सैलून में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस को स्पा सेंटर में आपत्तिजनक हालत में युवक-युवतियां मिली। पुलिस ने देह व्यापार के संचालक और मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह स्पा सेंटर जस्ट डायल के माध्यम से ग्राहकों को आकर्षित करता था और उनसे मोटी रकम वसूलता था।

पुलिस ने सोमवार को स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। बताया गया कि स्पा सेंटर में मसाज के साथ-साथ गंदा काम भी किया जाता था। यहां लोग जस्ट डायल के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे। उन्हें बाडी मसाज के साथ और अनैतिक सुविधाएं देने की बात की जाती थी। ग्राहक अपनी बुकिंग करते थे। इसके बाद स्पा सेंटर में उन्हें अनैतिक सेवाएं भी दी जाती। इसके लिए ग्राहकों से ज्यादा पैसे लिए जाते थे।

नौकरी के नाम पर गरीब युवतियों को देता था मोटी रकम कमाने का लालच

जब पीड़ितों से पूछताछ की गई तो पीड़ितों ने बताया कि उनके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। और वह नौकरी की तलाश कर रही थी इसी दौरान नौकरी के नाम पर स्पा सेंटर संचालक ने उन्हें मोटी रकम कमाने का लालच देकर स्पा सेंटर में बुलाता था। वह ग्राहकों को स्पेशल सर्विस देते हैं। इसके बदले जो रुपये मिलते हैं, उसका आधा हिस्सा स्पा सेंटर के संचालक के पास जाता है।

पुलिस ने आरोप में स्पा सेंटर के मालिक अनुज सिंह निवासी रामपुर मनिहारन, सहारनपुर और संचालक सागर चौधरी निवासी छिदबना सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ ही दो युवकों अभय नयन और विपिन धनकड़ निवासी गांव मुरलीवाला, अफजलगढ़, बिजनौर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके पर मौजूद आठ युवतियों को सुधार हेतु नारी निकेतन भेजा गया है। इसके अलावा सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा र

ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *