कोटद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन, कुमारी शैलजा ने भाजपा पर साधा निशाना

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

कोटद्वार। कोटद्वार में कांग्रेस की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और जनसभा को संबोधित किया।

“भाजपा काम नहीं, जुमलेबाजी में यकीन रखती है”

कुमारी शैलजा ने कहा कि भाजपा सरकार काम करने के बजाय जुमलेबाजी में विश्वास रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा और उत्तराखंड में अपराध, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर दोनों सरकारों के बीच “कंपटीशन” चल रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब केवल संघर्ष करने का नहीं, बल्कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का समय आ गया है।

विचारधारा की लड़ाई: गणेश गोदियाल

सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के बीच विचार और विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि दो कार्यकाल में जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और इस बार जनता करारा जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *