कॉलेज की छात्रा ने नवजात को जन्म देकर छोड़ा सड़क पर, CCTV में कैद हुई शर्मनाक घटना

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ने वाली BCA की छात्रा ने नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद सड़क किनारे छोड़ दिया। यह पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

 

जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने प्रेमी के साथ अस्पताल नहीं जाकर किसी निजी स्थान पर ही प्रसव के बाद नवजात को लेकर सुभाष रोड इलाके में पहुंची और उसे एक सुनसान स्थान पर छोड़कर चली गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है, जिसमें युवक और युवती को नवजात को प्लास्टिक में लपेट कर छोड़ते हुए देखा गया।

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात बच्ची को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जोड़े की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार छात्रा एक नामी निजी कॉलेज की छात्रा है और आरोपी युवक उसी के कॉलेज में पढ़ता है।

 

एसपी सिटी देहरादून का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी युवक और युवती को जल्द हिरासत में लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या नवजात को छोड़ने के पीछे कोई पारिवारिक दबाव या सामाजिक डर था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *