मुख्यमंत्री धामी से केदारनाथ धाम के रावल की शिष्टाचार भेंट, यात्रा व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को केदारनाथ धाम के रावल श्री श्री श्री 1008 भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रावल ने भगवान केदारनाथ की कृपा तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री ने आगामी यात्रा सीजन को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे इंतजामों का भी उल्लेख किया। भेंट के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *