भाजपा नेत्री बनी कलियुगी मां अपनी ही 13 साल की बच्ची का अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर करवाया गैंगरेप

उत्तराखंड: हरिद्वार भाजपा पूर्व महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने खुद की ही 13 साल की बेटी का अपने बॉयफ्रेंड समेत 6 अन्य लोगों से रेप करवाया है। वेश्यावृत्ति के आरोप में महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया गया अन्य आरोपियों की तलाश है जारी।

उत्तराखंड के हरिद्वार से ये मामला सामने आया है जहां एक मां ने अपनी ही बेटी का अपने बॉयफ्रेंड समेत 6 अन्य लोगों से यौन शोषण करवाया। ये महिला भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुकी है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी महिला और उसके पति के बीच के संबंध काफी समय से ठीक नहीं चल रहे थे।जिस कारण बेटी पिछले एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही थी। बेटी के बर्ताव में काफी चुप्पी छाई हुई थी, जब पिता ने बेटी से इस बर्ताव का कारण पूछा,तो बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य लोगों से उसका यौन शोषण करवाया है।

मामले की जांच पड़ते ही पिता ने रानीपुर पुलिस स्टेशन में मां के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई । जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आरोपी महिला और उसके बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।साथ ही मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि भी हुई है।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि बेटी ने अपनी मां पर यौन शोषण कराने के आरोप लगाए थे। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्काल बच्ची का मेडिकल करवाया और बयान लिया। मेडिकल में बच्ची के लगाए हुए आरोप सच साबित हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मां और उसके बॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया और न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।


साथ ही बताया कि केस में ओर भी जितने लोग शामिल हैं उनकी तलाश जारी हैं और आरोप सत्य पाए जाने पर उन पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत अन्य धाराओं के साथ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *