उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून, 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना

MDDA Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड में आज से एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के 9 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

भारी बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़कें बाधित होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना रह सकता है। ऐसे में लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम की स्थिति को देखते हुए ही यात्रा करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *