Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

उत्तराखंड पहुंचे बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री, पहाड़ी टोपी पहने आए नजर, तीन दिन तक रहेंगे उत्तराखंड के इस शहर में

उत्तराखंड: बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र शास्त्री का रामनगर में तीन दिन दिवसीय ऊर्जा संचय आयोजित किया जा रहा है। जिसके लिए बाबा बागेश्वर रामनगर में तीन दिन तक के लिए रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिए करीब 400 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम भी किया गया है।

 

बाबा बागेश्वर के नाम से प्रसिद्ध धीरेन्द्र शास्त्री बुधवार की शाम को कड़ी सुरक्षा के साथ रामनगर पहुंचे। बाबा बागेश्वर अपने तीन दिन दिवसीय ऊर्जा संचय कार्यक्रम के लिए तीन दिन तक अनंतम रिसॉर्ट पहुंचे जहां उनका स्वागत श्रद्धालुओं ने उन पर फूल बरसा कर किया। जिसके बाद बाबा बागेश्वर ने श्रद्धालुओं से हाथ मिला कर उनका अभिवादन भी किया।बाबा ने अपने सर पर पहाड़ी टोपी भी पहनी हुई थी।

 

 

 

जानकारी के अनुसार बाबा बागेश्वर अपने कार्यक्रम के लिए तीन दिन तक अनंतम रिसॉर्ट में अपने भक्तों के बीच रहेंगे। इस कार्यक्रम में स्थानीय कोई भी लोगों इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इस कार्यक्रम के लिए पहले से ही बाहरी राज्यों के 400 श्रद्धालुओं के पंजीकरण करे जा चुके हैं।

 

रिसॉर्ट में ही लगेगा दरबार 

 

धीरेन्द्र शास्त्री का दरबाद सुबह 5 बजे रिसॉर्ट के हाल में लगाया जाएगा। आए हुए श्रद्धालुओं के पंजीकरण की भी जांच करी जाएगी। रात में धीरेन्द्र शास्त्री की यजमानों के साथ बैठक भी होगी। इस कार्यक्रम में योग व ध्यान के कार्यक्रम भी शामिल हैं जिनकी कड़ी सुरक्षा की गई है।

 

कार्यक्रम की जानकारी

 

इस आयोजित तीन दिन दिवसीय ऊर्जा संचय में गुरुवार को सुबह 5 बजे से रात 8:30 बजे तक योग, आसन, योगासन एवं चिंतन, मनन, हनुमान चालीसा पाठ आदि कार्यक्रम शामिल हैं। इस आयोजन में किसी भी बाहरी लोगों को आने की अनुमति नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *