मध्यप्रदेश के 41 श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी गंगोत्री हाइवे पर, यात्री चार धाम यात्रा से वापस लौट रहे थे 

Char Dham Yatra: यमुनोत्री धाम से वापस लौट रहे मध्य प्रदेश के 41 श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर चारधाम रूट के हाइवे पर पलट गई। हादसा होते ही यात्रियों के बीच मदद के लिए चीखपुकर शुरू हो गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने यात्रियों की मदद की और पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

ये हादसा शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाइवे पर घटित हुआ। बस में 41 श्रद्धालुओं सवार थे ,तभी अचानक बस हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद यात्रियों के बीच मदद के लिए चीखपुकर मच गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की मदद करी और पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि इस हादसे में किसी की भी जान नहीं गई लेकिन करीब 27 लोगों को हल्की चोटे आई है।

सूत्रों के मुताबिक बस शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग नालूपानी के हेयरपिन बैंड पर अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट गई।

घायल यात्रियों को थाना धरासू पुलिस ने 108 की मदद से पीएचसी डुंडा पहुंचाया गया और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

 

बस कंडक्टर और ड्राइवर हुए फरार

 

बस एक्सीडेंट होने के तुरंत बाद ही ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए । जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने कई टीम के साथ गठन किया है जल्द ही बस ड्राइवर और कंडक्टर को पकड़ लिया जाएगा। बस पलटने के कारणों की जांच भी करी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *