देहरादून में VVIP दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, 19-20 अगस्त को इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। प्रस्तावित VVIP भ्रमण कार्यक्रम को लेकर देहरादून पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 और 20 अगस्त को VVIP मूवमेंट के दौरान शहर और आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने ड्यूटी प्वाइंट का निरीक्षण कर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

 

देहरादून पुलिस के अनुसार, यातायात डायवर्जन 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक, 20 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक लागू रहेगा।

 

ऋषिकेश से देहरादून या मसूरी आने वाले वाहनों को रानीपोखरी, भोगपुर, थानों, 06 नंबर पुलिया, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक के रास्ते देहरादून भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों को सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जाएगा।

 

हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग और कारगी चौक होते हुए देहरादून भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों को कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी भेजा जाएगा।

 

आशारोड़ी और प्रेमनगर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला का रूट निर्धारित किया गया है।

 

देहरादून से हरिद्वार या ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक, दूधली मार्ग, डोईवाला, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा होते हुए भेजा जाएगा।

 

मसूरी से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए जेपी बैंड, बार्लोगंज, कुठालगेट, ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुलिया, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, 06 नंबर पुलिया और थानो रोड का रूट निर्धारित किया गया है।

 

ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहन सर्वे चौक, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए जाएंगे। वहीं घंटाघर तथा हाथीबड़कला-दिलाराम क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठ बंगला पुल और साईं मंदिर के रास्ते भेजा जाएगा।

 

यातायात पुलिस ने भोगपुर तिराहा, भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला थाना क्षेत्र, कारगी चौक, शिमला बाईपास चौक, एनेक्सी तिराहा, सहस्त्रधारा क्रॉसिंग, साईं मंदिर, दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू तिराहा और कुठालगेट समेत प्रमुख स्थानों को डायवर्जन प्वाइंट बनाया है।

 

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन और रूट प्लान का पालन करें। मुख्य सड़क, सड़क किनारे या प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन पार्क न करें। नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा मिलने पर ट्रैफिक क्रेन से वाहन टो किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने लोगों से अनावश्यक हॉर्न न बजाने, धैर्य बनाए रखने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। एंबुलेंस, पुलिस और फायर सर्विस जैसे अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *