मंगलौर में सियासी गर्मी तेज, कांग्रेस की जनसभा में भाजपा पर हमला; 2027 में सत्ता से हटाने का संकल्प

MDDA Advertisement

रुड़की। हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आगमन के बाद कथित शुद्धिकरण हवन को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस लगातार इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साध रही है। अब मंगलौर में भी यह मामला सियासी तूल पकड़ता नजर आया।

 

रविवार को मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के नेतृत्व में दलित समाज के लोगों के साथ बड़ी जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान कई लोगों के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का दावा भी किया गया।

 

मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन ने भाजपा पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में भी छुआछूत जैसी घटनाओं का सामने आना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि दलित और मुस्लिम समाज ऐसी घटनाओं को कभी माफ नहीं करेगा।

 

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने भी एसआईआर को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर दलित और मुस्लिम समाज के लोगों को एसआईआर के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

 

जनसभा में कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया। साथ ही कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *