झंडा जी आरोहण पर देहरादून में ट्रैफिक डायवर्जन, कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश रहेगा बंद

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। 8 मार्च 2026 को झंडा जी के आरोहण के अवसर पर शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

यातायात व्यवस्था के तहत बिंदाल से तिलक रोड और तालाब की ओर सभी प्रकार के दोपहिया और चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा। सहारनपुर चौक से दरबार साहिब की ओर भी किसी वाहन को आने की अनुमति नहीं होगी।

पीपल मंडी चौक से हनुमान चौक और सहारनपुर चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनी गेट होते हुए भेजा जाएगा। वहीं कांवली रोड स्थित गुरु राम राय स्कूल की ओर से भी कोई वाहन तालाब और दरबार साहिब की तरफ नहीं जा सकेगा।

इसके अलावा बैंड बाजार की ओर से दरबार साहिब की ओर आने वाले वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा। इन वाहनों को तिलक रोड और मच्छी बाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

इन स्थानों से झंडा बाजार की ओर प्रवेश रहेगा बंद

8 मार्च को झंडा जी आरोहण के दौरान सहारनपुर चौक, गौ घाट तिराहा, दर्शनी गेट, पीपल मंडी चौक, तालाब के चारों ओर और भंडारी चौक (गुरुद्वारे की ओर आने वाले सभी मार्गों) पर बैरियर लगाकर चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ट्रैफिक दबाव बढ़ने पर होगा डायवर्जन

यातायात का दबाव बढ़ने की स्थिति में निरंजनपुर मंडी से सहारनपुर चौक और बल्लिवाला चौक से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले वाहनों को आवश्यकता अनुसार कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले वाहनों को निरंजनपुर मंडी की ओर भेजा जाएगा।

श्रद्धालुओं से अपील

पुलिस प्रशासन ने झंडा जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें और संभव हो तो दोपहिया वाहनों का प्रयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *