मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा तो किराएदार ने कर दिए अशलीलफोटो वायरल, जान से मारने की दी धमकी

डोईवाला: डोईवाला स्थित सिम्मरवाला में रह रहे एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपने मकान मालिक के परिवार की अशलील फोटो वायरल कर दी। मकान मालिक ने घर खाली करने को कहा था। फोटो वायरल होने के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद आरोपी को पकड़ा गया।

 

आरोपी का नाम तनुज शर्मा है उम्र 26 वर्ष मूल निवासी खाडूसेंण जिला पौड़ी गढ़वाल से है।दो वर्ष पहले पीड़ित परिवार के घर किराए पर रहता था। तनुज को नशे की गंदी आदत थी वो 5 से 6 बार नशा मुक्ति केंद्र में भी रह चुका था। मकान मालिक के बार बार घर खाली करने पर दोनों की खूब लड़ाई होती थी। जिसके बाद आरोपी तनुज शर्मा ने आक्रोश में आकर परिवार की अशलील फोटो एडिट कर के इंटरनेट पर वायरल कर दी। जब मकान मालिक ने आरोपी का विरोध किया तो उसने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद परिवार ने पुलिस में केस दर्ज कराया।

 

पुलिस ने लगाई आईटी एक्ट की धारा

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाई ने बताया कि मिस्सरवाला निवासी परिवार ने 9 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी तनुज शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ। पीड़िता ने बताया कि तनुज शर्मा ने उनके परिवार की अशलील फोटो एडिट करके इंटरनेट पर डाल दी थी।विरोध करने पर तनुज शर्मा ने जान से मारने की धमकी दी थी।

जिसके बाद तनुज शर्मा को शनिवार की रात रावत मार्केट छिद्दरवाला थाना रायवाला से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किए हैं।

 

दादी के नाम पर लिया था नया सिम कार्ड 

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तनुज शर्मा ने अपनी दादी की आईडी से नया सिम कार्ड लिया था। जिससे आरोपी ने फर्जी मीडिया अकाउंट बनाया था जिसके बाद पीड़ित परिवार के अशलील फोटो एडिट कर के इंटरनेट पर वायरल कर दिए। आरोपी पहले भी ऐसी कामों के लिए जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *