मसूरी देहरादून मार्ग में सीमेंट से भरा ट्रक गिरा खाई में, ट्रक चालक समेत दो लोग घायल

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी देहरादून मार्ग से जा रहा सीमेंट से भरा हुआ ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक में ड्राइवर समेत दो लोग सवार थे जो कि घायल हुए हैं, स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

ये हादसा बुधवार की सुबह हुआ जब सीमेंट से भरा हुआ ट्रक मसूरी देहरादून मार्ग में गजी बैंड के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।ट्रक में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें पुलिस टीम द्वारा उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

पुलिस टीम को जब जानकारी मिली तो घटना स्थल की जाँच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि सीमेंट के बोरो से भरा हुआ ट्रक मोड पर अनियंत्रित हो गया जिस कारण वाहन खाई में जा गिरा।ट्रक में घटना के दौरान दो लोग सवार थे जो गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन्हें 108 एम्बुलेंस के जरिए उप जिला चिकित्सालय मसूरी भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों के नाम 

मोहम्मद दानिश उम्र( 26 वर्ष) निवासी हरिजन कॉलोनी, छुटमलपूर, सहारनपुर

राजेश उम्र 45 वर्ष,निवासी ग्राम भराटी, बिहार

विनय यादव उम्र 40 वर्ष, निवासी लोहिया नगर,सब्जी मंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *