सीट खाली होने पर भी आखिर ये महिला क्यों बैठी बस के फर्श पर, जवाब सुन लोग रह गए हैरान 

Viral Video: बस में सीट खाली होने और टिकट खरीदने के बावजूद ये महिला अपने बच्चे संग बस के फर्श पर बैठी रहती है। कंडक्टर ने जब इसका कारण पूछा तो लोगों ने देश की तरक्की पर सवाल उठाए।

कहने को तो हमारा देश भारत नई नई टेक्नोलॉजी को लाने और अपनाने में खूब तरक्की कर रहा है। लेकिन कुछ ऐसी जगह भी है जहां नई टेक्नोलॉजी तो दूर लोगो को समान अधिकार भी नहीं दिए जा रहे हैं। इसी वाक्य को सही दर्शाते हुए सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला बस के फर्श पर बैठी नजर आ रही है अपने बच्चे संग। जब कंडक्टर ने महिला से पूछा कि उसके पास टिकट है फिर भी वह जमीन पर क्यों बैठी हुई है तो महिला के जवाब से कंडक्टर भी दंग रह गया।

 

ये वायरल वीडियो एक्स प्लेटफार्म पर Dr B Karthik Navayan के यूजर ने शेयर किया और कैप्शन में लिखा हमारे सारे प्रोजेक्ट बेकार है अगर वह देश के आखरी व्यक्ति तक नहीं पहुंचते।

इस वीडियो में एक बस होती है जिसमें ज्यादा भीड़ भी नहीं रहती लेकिन तब भी यह महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर बस के फर्श पर बैठी नजर आ रही है।

जब कंडक्टर ने महिला से नीचे बैठने का कारण पूछा, कि आपके पास टिकट है तो फिर आप सीट पर क्यों नहीं बैठ रही हो? इसका जवाब देते हुए महिला कहती है कि “उसको सीट पर बैठने की आदत नहीं है इसलिए जमीन पर बैठी हु”।

 

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगो के बीच बहस शुरू कर दी है और लोग इसे अलग अलग प्लेटफॉर्म पर भी शेयर कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, यह सिर्फ गरीबी नहीं, सदियों से जाती के नाम पर किया गया बहिष्कार है।अगर विकास आखिरी इंसान तक नहीं पहुंच रहा है तो वह सिर्फ इमारतों का ढांचा है, इंसानियत का नहीं।

 

हालांकि इस वीडियो की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।यह कब और कहां फिमाई गई है । लेकिन इस वीडियो ने देश के विकास को लेकर खूब बहस को छेड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *