देहरादून के राजपुर रोड पर नगर अवस्था में मिला युवक शव

देहरादून शहर के राजपुर रोड पर शनिवार देर रात एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस को देर रात सूचना मिली कि ‘एयर फोर्स ऑफिसर्स मेस’ के पास एक पेड़ पर एक व्यक्ति नग्न अवस्था में लटका हुआ है और उसके गले में गमछे का फंदा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के संबंध में आस पास के लोगो से जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया गया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जो अक्सर केवल गमछा पहन कर नग्न अवस्था मे ही सड़क पर घूमता रहता था। घटना से पूर्व भी एक व्यक्ति द्वारा रात्रि में मृतक को गमछा लपेटकर उस पेड़ के आस पास घूमते हुए देखा गया था।

 

प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका, पुलिस की विस्तृत जांच जारी

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गमछे से फंदा बनाकर खुद को पेड़ से लटकाना आत्महत्या की ओर इशारा करता है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वे घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है और शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिससे मौत के कारण की पुष्टि की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इसमें किसी साजिश या बाहरी हस्तक्षेप की भूमिका तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *