जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… इस हादसे में रमेश नाम के यात्री के जिंदा बचने से ये कहावत बिल्कुल यही साबित हुई है 

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरते ही क्रैश हो गया, विमान में 242 यात्री,12 केबिन क्रू समेत दो पायलट सवार थे जिसमें से 266 लोगों का निधन हो गया, लेकिन इस हादसे में एक शख्स बच गया,जो अभी अस्पताल में भर्ती है।

 

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में 266 जिंदगियां एक झटके में खत्म हो गईं. हादसा इतना भयावह था कि देखकर ही लगा था कि किसी का भी बचना असंभव सा है।विमान करीब 625 फिट की ऊंचाई पर उड़ रहा था जब वह दुर्घटनाग्रस्त हुआ। लेकिन कहते हैं ना कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय… इस हादसे में रमेश नाम के यात्री के जिंदा बचने से ये कहावत बिल्कुल यही साबित हुई है। अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में भारतीय मूल का एक ब्रिटिश नागरिक जिंदा बच गया है। हालांकि चोट लगने की वजह से वह अस्पताल में भर्ती है। अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि जिंदा बचा शख्स फ्लाइट में सीट नंबर 11ए पर मिला. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विमान हादसे में बचा सख्श का नाम रमेश विश्वासकुमार उम्र 40 वर्ष है। रमेश विमान के A 11 सीट पर बैठा था जब ये हादसा हुआ।रमेश ने बताया कि, विमान के उड़ान भरने के तीस सेकंड के बाद विमान से तेज आवाज हुई , जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

रमेश ने कहा,” जब में उठा तो मेरे चारों तरफ लाशे बिखरी हुई थी, में डर गया था। में खड़ा हुआ और भागा। विमान के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। तभी किसी ने उन्हें पकड़ कर एम्बुलेंस में बिठा दिया और अस्पताल ले गया।

रमेश ने बताया कि वह अपने भाई अजय के साथ विमान में यात्रा कर रहा था, उसका भाई अलग पंक्ति में बैठा था, और अब में उसे ढूंढ नहीं पा रहा हु, उसको ढूंढने में कृपया मेरी मदद करें।

 

गृह मंत्री ने की रमेश से बात चीत

विमान हादसे के बाद गृह मंत्री अमित शाह घायल हुए लोगो को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे और घायलों की जानकारी भी डॉक्टर से ली।

गृह मंत्री अमित शाह ने विमान हादसे में एकमात्र बचे व्यक्ति रमेश से भी मुलाकात करी, उन्होंने कहा वह उसकी हर संभव मदद करेंगे और बेहतर इलाज देने का आश्वाशन दिया और हादसे पर दुख भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *