पेट में दर्द उठा तो युवक ने खुद यूट्यूब देख कर किया ऑपरेशन, लगाए 11 टाके

मथुरा: मथुरा के रहने वाले युवक ने पेट के दर्द से परेशान होकर, यूट्यूब की वीडियो देख कर खुद का ही इलाज कर डाला, मेडिकल स्टोर से ऑपरेशन का सामान खरीदा, पेट काट कर प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगाए।

 

मथुरा के वृंदावन स्थित सुनरख में रहने वाले राजाबाबू(32 वर्षीय) ने पेट दर्द से परेशान होने के कारण यूट्यूब वीडियो देख कर अपना ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन करने के बाद राजाबाबू ने प्लास्टिक के धागे से 11 टांके लगाए लेकिन दर्द असहनीय होने के कारण राजाबाबू को डॉक्टर के पास जाना ही पड़ा। डॉक्टर्स भी उनकी ये कहानी सुनकर हैरान रह गए।

 

राजाबाबू पेशे से एक किसान है, पिछले कुछ दिनों से उसके पेट में काफी दर्द हो रहा था जिससे वो काफी परेशान था। जिसके कारण उसने ये कदम उठाया । राजाबाबू ने यूट्यूब की वीडियो देख कर पहले ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाली चीजें इक्कठा करी। मथुरा स्थित मेडिकल स्टोर से राजाबाबू ने बेहोशी का इंजेक्शन, ब्लेड और टांके लगाने वाली सुई खरीदी उसके बाद वीडियो देख कर अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया। ऑपरेशन के बाद राजाबाबू ने प्लास्टिक के 11 टांके लगाए।

ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत

ऑपरेशन करने के बाद जब राजाबाबू का दर्द असहनीय हो गया तो राजाबाबू ने अपने घरवालों को ये बात बताई, जिसके बाद राजाबाबू का भतीजा राहुल ठाकुर उसको जिला अस्पताल लेकर आए राजाबाबू की एसी हालात देख कर डॉक्टर्स भी हैरान थे। जिसके बाद जिला अस्पताल द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद आगरा एसएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *