Tollywood सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, राणा दग्गुबाती, प्रकाश राज समेत कई स्टार्स के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Tollywood: साउथ इंडस्ट्री के जाने माने सुपरस्टार्स के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। ऑनलाइन सट्टेबाजी को प्रमोट करने के कारण और,लोगों को सट्टेबाजी के लिए प्रोत्साहित करने के कारण पुलिस ने इन स्टार्स के साथ साथ अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया है।

तेलंगाना पुलिस ने साउथ इंडस्ट्री के 6 बड़े फिल्म स्टार्स और सोशल मीडिया इनफ्लेंसर समेत 25 लोगों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी को प्रोत्साहित करने के कारण मामला दर्ज किया है। आरोपियों में कुछ जाने माने टेलीविजन होस्ट भी शामिल है।

ये मामला मियापुर के रहने वाले पी एम फणींद्र सरमा ने दर्ज कराया है। पुलिस ने तेलंगाना गेमिंग अधिनियम, बीएनएस और आईटी अधिनियम की अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 

फेमस स्टार्स की लिस्ट जिनपर मामला दर्ज किया गया है 

राणा दग्गुबाती,प्रकाश राज, विजय देवरकोंडा, इमरान खान, हर्ष साईं पांडु, नेहा पठान, विष्णुप्रिया,अमृता चौधरी, नयनी पावनी, बय्या सन्नी यादव, श्यामला, रितु चौधरी और पद्मावती पर केस दर्ज हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *