रुद्रपुर में दो सगे भाइयों पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

ऊधम सिंह नगर। जनपद ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में दो सगे भाइयों पर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी गौरव सिंह और साहिल सिंह नामक दो सगे भाइयों पर पंजाब के पटियाला की रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी दोनों युवकों से मुलाकात हुई थी। उस समय वह ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टडी वीजा अप्लाई कर रही थी और इसी दौरान वह उनके संपर्क में आई।

आरोप है कि दोनों युवक उसे बहाने से दुबई ले गए, जहां होटल में उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे डराया और धमकाया गया। इसके बाद आरोपियों ने युवती को दिल्ली बुलाया, जहां होटल में दोबारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।

पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। चूंकि दोनों आरोपी रुद्रपुर के निवासी हैं, इसलिए मामला एसएसपी कार्यालय पटियाला से रुद्रपुर पुलिस कार्यालय को ट्रांसफर किया गया। कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *