नैनीताल में 10 अप्रैल से शुरू होगी डिजिटल जनगणना, लोगों को ऑनलाइन और मोबाइल ऐप से करना होगा स्व-मूल्यांकन

नैनीताल: उत्तराखंड स्थित नीताल जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि जनगणना 2027 के तहत डिजिटल जनगणना 10 अप्रैल 2026 से शुरू होगी। जिले के सभी नागरिकों को इस प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य होगा। इसके लिए वे आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in या मोबाइल ऐप का उपयोग करके अपने परिवार और घर की जानकारी भरेंगे।

दो चरणों में जनगणना

जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी:

चरण 1 – ऑनलाइन स्व-मूल्यांकन (10 अप्रैल – 24 अप्रैल 2026):

इस दौरान प्रत्येक परिवार को 33 प्रकार के सवालों के जवाब देने होंगे, जैसे परिवार में कितने सदस्य हैं, घर की स्थिति, पानी और स्वच्छता की सुविधा, रसोई की व्यवस्था, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वाहन की जानकारी, और परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले अनाज।

चरण 2 – घर-घर जाकर सत्यापन (25 अप्रैल – 24 मई 2026):

ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद प्रगणक घर-घर जाकर दी गई जानकारी का सत्यापन करेंगे। एक प्रगणक लगभग 700-800 लोगों या 150-200 घरों का कार्य करेगा। इसमें वन खत्ते, वन ग्राम, खनन क्षेत्रों और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोग भी शामिल होंगे।

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था

नगर निगम क्षेत्रों में जनगणना का कार्य निगम स्वयं करेगा। वहीं पालिका और पंचायत क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से विशेष अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

लोगों से पूछे जाने वाले प्रमुख सवाल

भवन संख्या और जनगणना मकान संख्या

मकान की दीवार, छत और फर्श में प्रयुक्त सामग्री

मकान का उपयोग और स्थिति

परिवार में रहने वाले सदस्यों की संख्या

परिवार मुखिया का नाम, लिंग और जाति/जनजाति स्थिति

पेयजल का स्रोत, शौचालय और नालियों की सुविधा

रसोईघर, खाना पकाने का ईंधन, एलपीजी/PNG कनेक्शन

टीवी, इंटरनेट, कंप्यूटर/लैपटॉप, मोबाइल फोन

वाहन (साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार, जीप, वैन)

परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज

मोबाइल नंबर (केवल जनगणना सूचनाओं के लिए)

महत्वपूर्ण तारीखें

10 अप्रैल – 24 अप्रैल 2026: ऑनलाइन स्व-मूल्यांकन

25 अप्रैल – 24 मई 2026: घर-घर जाकर सत्यापन

जिला जनगणना अधिकारी / एडीएम (वित्त) शैलेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सभी नागरिक समय पर ऑनलाइन स्व-मूल्यांकन करें ताकि जनगणना की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।

देशभर में मकान सूचीकरण का यह कार्य 1 अप्रैल – 30 सितंबर 2026 के बीच संपन्न होगा और यह जनगणना 2027 के लिए आधार तैयार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *