देहरादून के टिमली चेकपोस्ट पर बाहरी राज्यों के वाहनों से ग्रीन सेस वसूली शुरू, जानें किस वाहन पर कितना शुल्क

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से देहरादून के प्रवेश द्वार टिमली चेकपोस्ट पर ग्रीन सेस की वसूली शुरू हो गई है। चेकपोस्ट पर अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए निर्धारित शुल्क की दरों का बोर्ड भी लगाया गया है। बाहरी राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले वाहनों को अब श्रेणी के अनुसार ग्रीन सेस का भुगतान करना होगा।

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाली कार, बस, ट्रक और अन्य श्रेणी के वाहनों पर यह शुल्क लागू होगा। खास बात यह है कि ग्रीन सेस केवल मालवाहक वाहनों तक सीमित नहीं है, बल्कि कार, मोटर कैब और मैक्सी कैब समेत विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए भी अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।

परिवहन विभाग की ओर से 27 मई 2025 को ग्रीन सेस की संशोधित दरें जारी की गई थीं। अधिसूचना के अनुसार, बाहरी वाहन के प्रत्येक प्रवेश पर निर्धारित ग्रीन सेस देय होगा।

निर्धारित दरों के अनुसार 3 एक्सल वाले भारी वाहन पर 450 रुपये, 4 से 6 एक्सल वाले भारी वाहन पर 600 रुपये और 7 या उससे अधिक एक्सल वाले भारी वाहन पर 700 रुपये ग्रीन सेस लिया जाएगा। वहीं, मध्यम और भारी माल वाहनों के लिए 250 रुपये तथा हल्के माल वाहनों के लिए 120 रुपये शुल्क निर्धारित है।

इसके अलावा डिलीवरी वैन पर 80 रुपये, 12 से अधिक सीट वाली बस पर 140 रुपये और कार, मोटर कैब व मैक्सी कैब पर 80 रुपये ग्रीन सेस देना होगा।

इस व्यवस्था के लागू होने के बाद टिमली चेकपोस्ट से उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले बाहरी राज्यों के वाहनों से निर्धारित श्रेणी के अनुसार ग्रीन सेस की वसूली की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *