नागराजा धार के पास टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, पांच यात्री घायल

MDDA Advertisement

चिन्यालीसौड़। दिल्ली से गंगोत्री धाम जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर नगुन-सुवाखोली मोटर मार्ग पर नागराजा धार के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में वाहन में सवार पांच यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार टेंपो ट्रैवलर में कुल 23 यात्री सवार थे, जो गंगोत्री धाम की यात्रा पर निकले थे। दोपहर करीब 2:15 बजे नागराजा धार के पास अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। ब्रेक फेल होते ही वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गया। हालांकि बड़ा हादसा टल गया, क्योंकि वाहन खाई की ओर जाने के बजाय सड़क की अंदरूनी ओर नाली में फंस गया।

हादसे में कपिल अरोड़ा, डिंपी, ध्रुव, नीता और प्रेम दास (सभी निवासी पंतनगर, जगपुरा, दिल्ली) को चोटें आई हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है।

प्रभारी थानाध्यक्ष शिव शंकर उनियाल ने बताया कि वाहन चालक जगजीत सिंह निवासी कुरुक्षेत्र, हरियाणा ने पूछताछ में ब्रेक फेल होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अन्य सभी यात्रियों को सुरक्षित दूसरे वाहन की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *