जूता चुराई का नेक मांगने से दूल्हे ने तोड़ी शादी, बिना दुल्हन लिए लौट गई बारात

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

बिजनौर: बिजनौर के नजीबाबाद में एक शादी के दौरान दुल्हन के रिश्तेदारों ने जूता चुराई में नेक के लिए 50 हजार रुपए मागे, नेक की इतनी रकम मांगने पर दूल्हा नाराज़ हो गया और बिना दुल्हन लिए बारात को वापस ले गया।

बिजनोर के नजीबाबाद में शादी के दौरान दुल्हन और दुल्हा पक्ष में रसम को लेकर विवाद हो गया। ये लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पुलिस को इस मामले में शामिल होना पड़ा, जहां दूल्हे के रिश्तेदारों ने दुल्हन के रिश्तेदारों पर मर पीट के इल्ज़ाम लगाए और दुल्हन की तरफ वालों ने दहेज का इल्ज़ाम लगाया। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन को लिए वापस लौट गई और दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया।

बिजनौर में स्थित नजीबाबाद के रहने वाले खुर्शीद की बेटी की शादी देहरादून के रहने वाले साबिर से शनिवार को हो रही थी। शादी के दौरान दुल्हन पक्ष वालों ने जूता चुराई के रसम के लिए 50 हजार रुपए मागे जिसके लिए दूल्हे ने साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा पक्ष के साथ मार पीट करी। बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस को खबर देनी पड़ी।जिसके बाद पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है और बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई और दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया ।

पुलिस के आने के बाद दुल्हन पक्ष वालों ने दूल्हा पक्ष पर दहेज मांगने का इल्ज़ाम लगाया जिसमें उन्होंने कहा कि दूल्हे ने स्विफ्ट गाड़ी की मांग रखी थी , ये विवाद दोनों पक्षों में देर रात तक चलता रहा जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करी।
नजीमाबाद थाना प्रभारी जय भगवान सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनो पक्ष में लड़ाई हो गई थी,फिलहाल दोनों पक्ष आपसी सहमति से अलग हो गए हैं। जिसके बाद बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *