मुस्कान रस्तोगी हुई प्रेग्नेंट, किसके बच्चे की मां बनने जा रही है मुस्कान अपने पति सौरभ के टुकड़े करने के बाद?

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

मेरठ: मुस्कान रस्तोगी का रविवार को प्यारे लाल जिला अस्पताल की स्त्री और प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने जेल में मुस्कान का गायनिक का टेस्ट किया, जिसके बाद रिपोर्ट में बताया गया कि मुस्कान मां बनने वाली है।

सौरभ हत्याकांड की आरोपी मुस्कान रस्तोगी मेरठ के जेल में बंद है, जहां रविवार को मुस्कान की तबियत बिगड़ी और उसको उल्टियां होने लगी और प्रेग्नेंसी के लक्षण दिखने लगे। पुलिस प्रशासन ने प्यारे लाल अस्पताल की स्त्री और प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर को पत्र लिखा और डॉक्टर ने जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट किया। टेस्ट की रिपोर्ट में साफ बताया गया कि मुस्कान प्रेगनेंट है। जेल में आने के बाद मुस्कान की प्राथमिक जांच करी गई थी जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ थी।

किसके बच्चे की मां बनने जा रही है मुस्कान

आपको बता दे कि मुस्कान का पति सौरभ लंदन में जॉब करता था। काम के सिलसिले में सौरभ अक्सर बाहर देश ही रहता था इसी बीच मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ गैर संबंध बनाए और अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर ही अपने पति सौरभ के टुकड़े टुकड़े कर के उसकी हत्या कर दी।

मुस्कान के प्रेगनेंट होने पर अब कई सवाल उठ रहे है कि आखिर मुस्कान किसके बच्चे की मां बनने जा रही है क्योंकि मुस्कान का पति सौरभ करीब दो साल बाद लंदन से लौटा था और इसी बीच मुस्कान और साहिल के बीच गैर प्रेम संबंध थे।

कही पेट से होने के कारण दोनों ने साहिल और मुस्कान ने मिलकर सौरभ की हत्या तो नहीं कर दी? ऐसे कई सवाल अब उठ रहे हैं। हालांकि अभी जांच जारी है कि मुस्कान किसके बच्चे की मां बनने जा रही है और क्या साहिल और मुस्कान को प्रेगनेंसी की खबर का पहले से अंदाजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *