प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर वायरल हुई अफवाहें, मथुरा पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

मथुरा: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की खबरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि महाराज गंभीर रूप से बीमार हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।
हालांकि, इन दावों के पीछे की सच्चाई कुछ और है।

सोशल मीडिया पर फैल रही गलत खबरें

इनवायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं।कई यूजर्स ने इन पोस्ट्स के साथ पुराने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि महाराज जी के खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने अपनी पदयात्रा रोक दी है।
कुछ लोगों ने तो इन पोस्ट्स में लिखा — “अगर आप महाराज जी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं, तो कमेंट में लिखिए राधे-राधे।”

वायरल वीडियो 4 साल पुराना निकला

जांच में सामने आया है कि जो वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वे चार साल पुराने हैं, जब महाराज डायलिसिस प्रक्रिया के तहत उपचार करा रहे थे।
वर्तमान में उनका उपचार नियमित रूप से चलता है, और वे पूर्णत: स्वस्थ हैं।फिलहाल केवल प्रातःकालीन पदयात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया है, जबकि एकांत दर्शन और वार्तालाप पूर्ववत जारी हैं।

महाराज का आधिकारिक बयान

बढ़ती अफवाओं के चलते प्रेमानंद महाराज की ओर से आधिकारिक X (भजन मार्ग) अकाउंट से एक पोस्ट जारी किया गया है। पोस्ट में लिखा कि, “पूज्य गुरुदेव श्री हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज का स्वास्थ्य पूर्णतः ठीक है।
गुरुदेव पूर्ववत अपनी दैनिक दिनचर्या में स्थित हैं।
केवल प्रातः कालीन पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया गया है।
कृपया किसी भी प्रकार की झूठी या निराधार अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें फैलाएं।”

फिलहाल केवल प्रातःकालीन पदयात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया है, जबकि एकांत दर्शन और वार्तालाप पूर्ववत जारी हैं।

मथुरा पुलिस की सख्त कार्रवाई की चेतावनी

झूठी खबरों के चलते मथुरा पुलिस ने X पर चेतावनी जारी की।पुलिस ने लिखा “परम पूज्य संत श्री प्रेमानंद महाराज जी पूर्णत: स्वस्थ हैं। कृपया झूठी व निराधार अफवाह न फैलायें, अन्यथा आपके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *