AI का इस्तेमाल कर छात्र ने बनाई 36 लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, कॉलेज से निलंबित

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

छत्तीसगढ़: नवा रायपुर स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां तीसरे वर्ष के एक छात्र ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर कॉलेज की 36 छात्राओं की अश्लील तस्वीरें बनाई। मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने आरोपी छात्र को निलंबित कर दिया है।

यह घटना 6 अक्टूबर की है, जब कुछ छात्राओं ने आरोपी छात्र सैय्यद रहीम अदनान,21 वर्ष खिलाफ कॉलेज प्रशासन को शिकायत दी थी। शिकायत के बाद प्रशासन ने आरोपी के कमरे की तलाशी ली, जिसमें लैपटॉप, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव बरामद हुए जिसमें 1000 से अधिक अश्लील तस्वीरें और वीडियो मिले।

 

जांच में जुटे साइबर एक्सपर्ट

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या ये तस्वीरें पूरी तरह AI से बनाई गई हैं या इन्हें किसी बाहरी प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया गया है।
प्रशासन ने कहा कि वे छात्राओं और उनके परिजनों से बातचीत कर रहे हैं, ताकि किसी भी छात्रा की निजी जानकारी लीक न हो।

इस मामले में साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तस्वीरें वास्तविक हैं या AI से बनी हुई हैं।

आरोपी छात्र पर होगी सख्त कार्रवाई

कॉलेज प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि आरोपी छात्र के दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ अनुशासनात्मक और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रबंधन ने छात्राओं और उनके परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जांच पारदर्शिता और गोपनीयता के साथ की जाएगी।

पुलिस जांच का इंतजार

राखी थाना प्रभारी आशीष राजपूत ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
उन्होंने कहा कि शिकायत मिलते ही औपचारिक जांच शुरू की जाएगी।
वहीं, छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *