Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u948756791/domains/thejagsamachar.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131

नेपाल में दर्दनाक सड़क हादसा: बारात की बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 घायल

पिथौरागढ़/बैतडी। पिथौरागढ़ जिले से सटे नेपाल के बैतडी जिले में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बैतडी से बजांग जा रही बारात की बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे 13 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसा पुरचूंणी नगरपालिका-7 के बड़गांव मोड़ पर हुआ। बस संख्या सु.प.प्र. 02001 ख 1119 पुरचूंणी के भवने गांव से दुल्हन को लेकर बजांग जिले के सुनकुडा जा रही थी।

 रेस्क्यू ऑपरेशन रातभर चला

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलदेव बडू के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही नेपाल एपीएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
रेस्क्यू के दौरान 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 की डडेलधुरा अस्पताल और 2 की कोटिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल 25 लोगों को डडेलधुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं 5 गंभीर घायलों को धनगढी रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

चालक हिरासत में, जांच शुरू

पुलिस ने बस चालक वीरेंद्र बुढा को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस में क्षमता से अधिक सवारियां थीं और चढ़ाई वाले मार्ग पर वाहन के अनियंत्रित होने से यह भीषण हादसा हुआ।

हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। नेपाल के साथ-साथ सीमावर्ती भारतीय इलाकों में भी इस दुर्घटना को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *