गुंजन हत्याकांड का आरोपित पेशी के दौरान वकीलों के गुस्से का शिकार, जमकर हुई पिटाई

MDDA Advertisement

MDDA Advertisement

देहरादून |गुंजन हत्याकांड के मुख्य आरोपित आकाश कुमार को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। जैसे ही आरोपित को कोर्ट परिसर में लाया गया, वहां मौजूद अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। वकीलों ने उसे घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी।

कोर्ट परिसर में अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। हालात को बिगड़ता देख मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आरोपित को बचाया और सुरक्षा घेरे में लेकर न्यायालय कक्ष के भीतर पहुंचाया।

युवती की नृशंस हत्या को लेकर पूरे शहर में भारी आक्रोश है। अधिवक्ताओं का यह विरोध उसी जनाक्रोश की अभिव्यक्ति माना जा रहा है। उनका कहना है कि ऐसे जघन्य अपराध में शामिल व्यक्ति के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए हैं। घटना के बाद कोर्ट परिसर में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *